बोकारो, अगस्त 26 -- दामोदा, प्रतिनिधि।बीसीसीएल बरोरा प्रक्षेत्र की दामोदा कोलियरी में मंगलवार को 13वें दिन उपायुक्त बोकारो की पहल पर कोलियरी प्रबंधन और सिजुआ मौजा के रैयतों के बीच समझौते के बाद नार्थ दामोदा उत्खनन परियोजना का कामकाज शुरू हुआ। दामोदा कोलियरी के सिजुआ मौजा के रैयत राजकुमार महतो, प्रीतम महतो, बड़ा पूरण महतो, मोहन महतो, छक्कन महतो, जटल महतो, भगीरथ महतो, कमल महतो, रति महतो व बालेश्वर महतो समेत कई अन्य ने सिजुआ मौजा की जमीन खाता संख्या 10, रकवा 4 एकड़ 63 डिसमिल और खाता संख्या 06, रकवा 22 डिसमिल जिसे कोलियरी प्रबंधन ने अधिग्रहण किया था। उस जमीन पर मुआवजा की मांग को लेकर रैयत कोलियरी की उत्पादन और संप्रेषण कार्य को ठप करा रखा था। कोलियरी प्रबंधन ने उस भूमि का सीएनटी क्लीयरेंस का आदेश निर्गत किया। एसडीएम बेरमो तेनुघाट मनोज कुमार, बर...