बरेली, अप्रैल 12 -- फतेहगंज पूर्वी, संवाददाता। हादसे के मामले का समझौता करने गए परिवार को दबंगों ने बेहरमी से पीटा। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिनेश कुमार का आरोप है कि 8 अप्रैल को उनके दोनों बेटे ग्राम हरेली अलीपुर से दूध लेकर अपने घर की तरफ वापस आ रहे थे। फतेहगंज पूर्वी की हनुमान मूर्ति से पहले वह मोटरसाइकिल से नीचे उतर कर खड़े हो गए। तभी पीछे से आयी तेजरफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े दिनेश के दो बेटों को टक्कर मार दी। बाइक आकाश बाबू निवासी ग्राम इस्माइलपुर नवादा थाना कटरा जिला शाहजहांपुर चला रहे थे। मोटरसाइकिल में टक्कर लगने से दिनेश के बेटे राजन एवं नरेश को गंभीर चोटे आईं, उन्होंने विरोध किया। इसके बाद आकाश बाबू ने हरेली गांव में रिश्तेदार व दो अन्य लोगों को बुला लिया। राजन और नरेश से गाली गलौज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.