नई दिल्ली, मार्च 26 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया है कि ईरान की नौसेना और वायुसेना, दोनों ही पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। वह समझौता करने के लिए भीख मांग रहे हैं। अगर सही डील हो जाती है तो फिर होर्मुज स्ट्रेट खुल जाएगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान की नौसेना डूब चुकी है। यह किसी विदेशी नौसेना का अब तक का सबसे बड़ा खात्मा है, शायद इतिहास का ही, लेकिन निश्चित रूप से दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा। इसके अलावा, उनकी वायुसेना भी खत्म हो चुकी है। उनकी विमान-रोधी और संचार क्षमताएं पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। उनका पूरा नेतृत्व खत्म हो चुका है। पहली कतार के नेता खत्म हो गए, फिर वे नई कतार के नेताओं को चुनने के लिए मिले, और वे भी खत्म हो गए। ट्रंप ने कहा कि वे सब इसलिए खत्म हो गए क्योंकि उन्होंने कोई समझौता नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.