फतेहपुर, मार्च 3 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र में रसूलपुर सानी गांव में किशोर अंशु की हत्या के मामले में मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मांग की गई कि नामजद आरोपी किशोर के मामा और पिता को भी मामले में आरोपी बनाकर जेल भेजा जाए। परिजनों का आरोप था कि घटना में उनकी भी भूमिका हो सकती है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए नए प्रार्थना पत्र को विवेचना में शामिल किया जाएगा। कोतवाल ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में आरोपी किशोर के मामा या पिता की संलिप्तता के साक्ष्य मिलते हैं तो उन्हें भी विधिवत आरोपी बनाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के समझाने और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद ...