अमरोहा, जून 16 -- अमरोहा। राजकीय बालिका छात्रावास की जनपदीय समिति की बैठक का आयोजन सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। यह भी पढ़ें- 80 आवासीय बालिका विद्यालय जल्द होंगे स्थापितबैठक की जानकारी डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार ने बताया कि जिले में राजकीय बालिका छात्रावास अमरोहा एवं राजकीय बालिका छात्रावास बछरायूं संचालित हैं। कक्षा नौ से 12 तक की ऐसी छात्राएं, जो दूरस्थ क्षेत्रों से पढ़ने आती हैं, उनकी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए 100-100 छात्राओं के लिए राजकीय बालिका छात्रावासों का संचालन किया गया है। यहां छात्राएं निशुल्क आवासीय व्यवस्था के तहत रहती हैं।छात्राओं की सुविधाएं डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने निर्देशित किया कि राजकीय बालिका छात्रावासों में कक्षा नौ से 12 तक की ऐसी छात्राएं, जिनकी पढ़ाई दुर्गम रास्तों एवं विभिन्न परिस्थितियों के कारण नहीं हो...