सीवान, मार्च 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के जीरादेई प्रखंड स्थित उड़ान खेल मैदान, परिवर्तन में जिला स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से बालिकाओं के लिए आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। संपूर्ण आयोजन उमंग टीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के परिणामों में जीरादेई का दबदबा देखने को मिला। समग्र प्रतियोगिता में जीरादेई ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि, सीवान की टीम उपविजेता रही। रिले दौड़ में भी जीरादेई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दरौली द्वितीय और सीवान तृतीय स्थान पर रहा। बैड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.