हरदोई, दिसम्बर 7 -- हरदोई। भारतीय कृषक दल ने गुरुवार को सरस कलेक्ट्रेट परिसर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हक-हकूक को लेकर प्रदेश-भर में "समग्र क्रांति जनजागरण रथ यात्रा" निकाली जाएगी। जिसका पहला चरण 22 जनवरी को प्रहलाद नगरी से शुरू होकर गांधी मैदान पहुंचेगा। जहां गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर इसकी औपचारिक शुरुआत होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने प्रेस से बातचीत में कहा कि प्रदेश में किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। एमएसपी के आधार पर समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा, पराली जलाने पर सैटेलाइट से किसान की पहचान कर जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन आपदा में फसल नष्ट होने पर सैटेलाइट से नुकसान नहीं देखा जाता, यह असंतुलन सरकार की नीतियों पर बड़ा सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.