रांची, मई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) की शुरुआत सोमवार को हुई। विषय है- अनुसंधान पद्धति और बहुविविध विश्लेषण की उन्नत तकनीकें। उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों और शैक्षणिक व औद्योगिक शोध में व्यापक रूप से उपयोग किए जानेवाले विश्लेषणात्मक उपकरणों की व्यावहारिक और वैचारिक समझ प्रदान करना है। कार्यक्रम प्रबंधन अध्ययन विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार झा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में डॉ कुमार संजय सावरनी, डॉ सत्राजीत चौधरी, डॉ सैयद अनीस हैदर, डॉ सुजाता प्रियंबदा दास, डॉ प्रशांत कुमार सिंह व प्रांजल कुमार उपस्थित थे。

समकालीन शोध पर चर्चा डॉ कुमार संजय सावरनी ने समकाल...