भागलपुर, मई 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले में पुलिस ने समकालीन अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 43 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से 10 को अन्य गंभीर कांडों में जेल भेजा गया है। वहीं, आर्म्स एक्ट के मामले में एक और लूट कांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। शराब तस्करी के आरोप में 7 और शराब का सेवन करने के आरोप में 4 लोगों को दबोचा गया है। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे 21 वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 11.57 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। यह भी पढ़ें- समकालीन अभियान में 43 गिरफ्तार साथ ही तस्करों के पास से 260.64 लीटर विदेशी शराब और 298.30 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस ने...