बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- रहुई, निज संवाददाता। एसपी के निर्देश पर चलाए गए समकालीन अभियान में रहुई पुलिस ने छापेमारी कर **22 आरोपियों को गिरफ्तार** किया। थानाध्यक्ष ललित विजय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में हत्या व हत्या के प्रयास के पांच आरोपी, 15 वारंटी, एक इश्तेहार और एक कुर्की-जब्ती मामले का आरोपी शामिल है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टीम में संतोष कुमार सुमन, उपेंद्र कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...