लखीसराय, अप्रैल 7 -- लखीसराय।एक प्रतिनिधि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। दिनांक 05 अप्रैल 2026 को चलाए गए "समकालीन अभियान" के तहत पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए कई मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अभियान की जानकारी 06 अप्रैल 2026 को जारी की गई।पुलिस द्वारा विशेष एवं अविशेष कांडों में कुल 23 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इसके अलावा न्यायालय से जारी समनों के निष्पादन में भी तेजी दिखाई गई, जिसमें 114 समनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। वहीं, जमानतीय वारंट के 159 मामलों का निष्पादन किया गया, जो पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।अजमानतीय वारंट के तहत 80 मामलों में कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी भी शामिल है। स्थायी वारंट के तहत 24 गिरफ्तारी एवं 6 मामलों का निष्पादन किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.