समकालीन अभियान में तीन वारंटी समेत पांच गिरफ्तार
देवघर, जून 8 -- जिले में अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जसीडीह पुलिस ने तीन वारंटियों समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपितों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर इंस्पेक्टर इंचार्ज दीपक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान न्यायालय से फरार चल रहे सिकदारडीह निवासी महादेव यादव तथा कोयरीडीह-पांडेडीह निवासी धीरेंद्र यादव सहित विदेशी यादव को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वहीं झिलुवाचांदडीह निवासी लोचन महतो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध गांव की फूलमनी देवी ने मारपीट कर गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.