दरभंगा, अप्रैल 24 -- लहेरियासराय। नशेड़ियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष समकालीन अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी स्व. संजू राम के पुत्र सचिन कुमार राम सहित समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा करगामा निवासी अशोक राम के पुत्र अमित कुमार राम तथा इसी थाना क्षेत्र के कोयलाकुंड निवासी बैजनाथ राम के पुत्र कुंदन कुमार राम हैं। यह कार्रवाई हायाघाट पुलिस की ओर से की गई है। उधर, बीएनएस के अभियुक्त मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी नंदकिशोर पाठक के पुत्र परशुराम पाठक व परशुराम पाठक के पुत्र संजय पाठक को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...