नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बीच पर सर्फिंग कर रहे एक शख्स पर शार्क ने हमला कर दिया। शार्क के इस हमले में शख्स बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने घटनास्थल से सर्फबोर्ड बरामद किया जिसके दो टुकड़े हो गए थे। जानकारी के मुताबिक 1951 के बाद यह दूसरी घटना है। लगभग 3 साल पहले भी एक शख्स पर शार्क ने हमला किया था और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कई बीच पर लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सिडनी बीच की इस घटना के बाद भी बीच को बंद कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शार्क के हमले के बाद शख्स को किसी तरह खींचकर किनारे पर लाया गया। हालांकि वह बुरी तरह घायल हो गया था। ऐसे में मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक के सर्फबोर्ड को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं ड्रोन की मदद से बीच पर नजर रखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.