देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर विकास खण्ड के धमऊर परशुराम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र एवं शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ शिक्षक बैजनाथ पति त्रिपाठी को विद्यालय स्टाफ और प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र व गीता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कक्षा आठवीं के उत्तीर्ण छात्रों को अंक पत्र व मेडल देकर विदाई की गई।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल ने कहा कि शिक्षक सभ्य समाज का निर्माता होता है। संदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि एक शिक्षक, एक विद्यार्थी, एक कलम से निश्चित रूप से समाज और देश की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। ममता देवी ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। कार्यक्रम को सहायक अध्यापक रमेश प्रताप यादव, शिक्षक बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.