लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में साक्षरता परीक्षा हुई। इसमें परिषदीय विद्यालयों, कारागारों एवं बाल सुधार गृहों में लगभग 5.10 लाख 15 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के शिक्षार्थियों ने भाग लिया। इसके माध्यम से उनमें विकसित पढ़ने-लिखने तथा संख्यात्मक ज्ञान का आकलन किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी में 5.10 लाख असाक्षर आज देंगे साक्षरता परीक्षाकार्यक्रम का उद्देश्य उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के निरक्षरों को साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रदान कर उन्हें साक्षर बनाना है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं की 75 प्रतिशत तथा पुरुषों की 25 प्रतिशत भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश में 15 वर्ष...