मुंगेर, फरवरी 3 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता। मुंगेर नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक मंगलवार को आयोजित की जायेगी। बैठक के पूर्व सोमवार को महापौर कुमकुम देवी ने पार्षदों के साथ इसकी समीक्षा की। आज होने वाली बैठक में मुख्य रूप से निगम के सभी 45 वार्डों में 03 करोड़ से ज्यादा की प्राक्कलित राशि के 100 प्याऊ लगवाए जाने का प्रस्ताव पारित किया जायेगा। बैठक का ब्योरा देते हुए महापौर ने बताया कि इस बैठक में बीते वर्ष 23 दिसंबर को हुई पिछली मासिक बैठक की कार्यवाही की संपष्टि पर विमर्श किया जाएगा। मेयर ने बताया कि सादीपुर में भोलू मीट भंडार के सामने से जाने वाली काली ताजिया के रास्ते पूर्व मंत्री व सांसद मोनाजीर हसन के आवास होते हुए शाहजुबेर रोड तक की सड़क के पुनर्निमाण कराने का प्रस्ताव लाया जाएगा। इस सड़क के निर्माण की प्राक्कलित राशि लगभग 18.68 लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.