पलामू, अप्रैल 10 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने शुक्रवार को पलामू समाहरणालय में डीईजीएस, ई-ऑफिस, यूआईडीएआई, एनआईसी एवं आधार से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी 265 पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही जहां भी नेटवर्क समस्या है, उसे शीघ्र दूर करने के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायत स्तर तक बेहतर इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में ई-ग्रंथालय, आईआरएडी सहित विभिन्न ई-गवर्नेंस से जुड़े बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई और इनके बेहतर संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान डीडीसी ने समाज कल्याण वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.