बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- सभी 25 मॉडल स्कूलों में 41 दिन बाद विज्ञान, कला, वाणिज्य विषयों के 155 शिक्षकों की हुई तैनाती स्कूल में उपलब्ध संसाधनों व कमियों को दूर करने का दिया आदेश एक माह पहले इन स्कूलों का सीएम सम्राट चौधरी ने किया था उद्घाटन फोटो : नालंदा कॉलेजिएट : नालंदा कॉलेजिएट मॉडल स्कूल में जेईई परीक्षा की तैयारी को लेकर पढ़ाई करते इंटर के छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले के सभी 25 मॉडल स्कूलों में 41 दिन बाद सभी विषयों के 155 शिक्षकों की तैनाती पूरी हो गई है। डीईओ हेमचंद्र ने बताया कि शिक्षकों को तुरंत संबंधित स्कूलों में योगदान करने का आदेश दिया गया है। अब विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय के सभी शिक्षक मानक के अनुसार उपलब्ध हैं। स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा कर कमियों को दूर करने को कहा गया है। करीब छह सप्ताह पहले 1...