कानपुर, जून 19 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने 41वें दीक्षांत समारोह के लिए बीएड, एमएड, एलएलबी, बीए एलएलबी और एमएससी भौतिक विज्ञान के लिए मेधावियों की अनन्तिम मेडल लिस्ट जारी कर दी है। खासबात यह है कि कुलाधिपति, कुलपति और प्रायोजित पदकों समेत सभी 19 मेडल पर बेटियों का कब्जा है। एलएलबी में कुलाधिपति कांस्य पदक जया परिहार, अश्रुति श्रीवास्तव को, बीएएलएलबी में कुलाधिपति कांस्य पदक तान्या सिंह को, विधि स्नातकोत्तर में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए कुलाधिपति कांस्य पदक एलएलएम की छात्रा इशिता द्विवेदी को, बीएड में कुलाधिपति कांस्य पदक स्नेहा कुमारी यादव, विधि भदौरिया, शिक्षा संकाय में स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के लिए कुलाधिपति कांस्य पदक कीर्ति शुक्ला और आंजुली यादव को दिया ...