सभी 141 निबंधन कार्यालय 17 तक पूरी तरह पेपरलेस हो जाएंगे
पटना, अगस्त 11 -- मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव नवीन कुमार ने मंगलवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं प्रमंडलीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान कई निर्देश दिये। सचिव ने कहा कि 17 अगस्त तक सभी 141 निबंधन कार्यालयों में दस्तावेजों के निबंधन की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस करने का लक्ष्य है। सचिव ने कहा कि अब तक दो चरणों में 50 निबंधन कार्यालयों में निबंधन की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस कर दिया गया है। जिन जिलों में पेपरलेस निबंधन की संख्या कम है, वहां संबंधित जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पेपरलेस निबंधन में तेजी लाने का निर्देश देने को कहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: किशनगंज में शुरू हुई पेपरलेस निबंधन व्यवस्था पेपरलेस निबंधन लागू किए जा चुके का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.