नई दिल्ली, फरवरी 10 -- कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि उन्हें राज्य के सभी 136 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। दिल्ली में पार्टी की बैठकों में शामिल होने के दौरान शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि कुछ वर्गों द्वारा उनके समर्थन में केवल 80 विधायकों का दावा किया जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरी विधायक दल उनकी साथ है, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी के अंदर नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं और सिद्धारमैया के कार्यकाल को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। यह भी पढ़ें- डर गए और धमकी वापस ली, भारत के साथ मैच पर पाकिस्तान के यू-टर्न पर उमर अब्दुल्ला शिवकुमार ...