सभी 11 आरओ प्लांट पड़े है खराब
सोनभद्र, मई 17 -- अनपरा,संवाददाता। विस्थापित गांव रेहटा के ग्रामीणों ने शनिवार को एनसीएल ककरी परियोजना प्रबन्धन को ज्ञापन सौंप रेहटा में खराब पड़े आरओ प्लांट चालू कराने की मांग की है। अशोक गौतमश,शिवानंद आदि की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिध मंडल का आरोप था कि एनजीटी के निर्देश पर ककरी परियोजना ने रेहटा गांव में कुल 11 आरओ प्लांट की स्थापना की थी लेकिन बीते छ:माह से टेंडर न होने के कारण सभी आरओ बंद पड़े हुए है और ग्रामीण अशुद्ध पानी पीने को मजबूर है। कहना था कि यदि एनजीटी के निर्देश पर लगाये गये आरओ प्लांट का संचालन शीघ्र शुरू नही किया तो मजबूर होकर विस्थापित बस्ती के ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे जिसके लिए ककरी परियोजना प्रबन्धन जिम्मेदार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.