हरिद्वार, अप्रैल 27 -- कुंभ मेला-2027 को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को मेला भवन (सीसीआर) स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत ने संत समाज, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, टैक्सी यूनियन और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे। ताकि सभी को ध्यान में रखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं और साधु-संतों की संभावित संख्या का आकलन कर यातायात योजना तैयार की जा रही है। प्राप्त सुझावों और सुधार बिंदुओं के आधार पर योजना में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। इस दौरान एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव ने अब तक तैयार किए गए यातायात प्रबंधन प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष रख...