बरेली, मार्च 15 -- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने शनिवार से सभी स्मार्ट मीटरों को लाइव कर दिया है। ऐसे में निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के लिए संकट खड़ा हो गया है। जिले में अब तक 1,05,232 से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 95,960 मीटर कंवर्जन के बाद ऑटोमैटिक प्रीपेड सिस्टम में बदल चुके हैं। इसमें से 74,840 उपभोक्ताओं पर करीब 23 करोड़ 77 लाख रुपये बिजली निगम का बकाया है। इन उपभोक्ताओं के पास निगेटिव बैलेंस का मैसेज भी पहुंच रहा है। स्मार्ट मीटर लाइव होने से अब ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन स्वत: ही बंद हो जाएगा। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह अपने खाते को समय-समय पर रिचार्ज कराकर बैलेंस को सकारात्मक बनाए रखें। रिचार्ज यूपीपीसीएल की वेबसाइट, मोबाइल एप, भीम, फोनपे, गूगल पे आदि डिजिटल माध्यमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.