सभी स्कूल और कॉलेजों में स्थापित किए जाएंगे बायोडायवर्सिटी क्लब
चम्पावत, अगस्त 30 -- चम्पावत। उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड की ओर से राज्य के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बायोडायवर्सिटी क्लब (जैव विविधता क्लब) की स्थापना की जा रही है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में उत्तराखंड की समृद्ध जैव विविधता के प्रति जागरूकता एवं संरक्षण की भावना विकसित करना है। इन क्लबों के माध्यम से हिमालयी वनस्पतियों, वन्यजीवों, नदियों, झरनों, जल स्रोतों, बुग्यालों एवं स्थानीय जैव संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन तथा दस्तावेजीकरण से संबंधित गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्थानीय जैव विविधता एवं पारंपरिक ज्ञान को समझने तथा उसके संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्रकृति भ्रमण, प्रतियोगिताएं एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव टीआर बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.