जौनपुर, फरवरी 4 -- जौनपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की सभी शराब की दुकानों को खाद्य अनुज्ञप्ति (फूड लाइसेंस) से आच्छादित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालय, जहां मध्याहन भोजन तैयार होता है, उन्हें खाद्य पंजीकरण से जोड़ा जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी कहा गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाले खाद्य पदार्थों से जुड़े सभी केंद्रों को खाद्य पंजीकरण से आच्छादित कि...