धनबाद, अगस्त 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर सभी विद्यालयों को अभियान सफल बनाने का निर्देश दिया है। यह अभियान डीसी आदित्य रंजन के नेतृत्व में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के सभी विद्यालयों में कुल 44 हजार पौधों का वितरण किया गया है। आदेश में कहा गया है कि विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ-साथ अगले दो-तीन वर्षों तक पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित विद्यालय की जिम्मेदारी होगी। इस अभियान से एसएमसी सदस्यों और विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।विद्यालयों को पोषण वाटिक...