सभी स्कूलों में अब अनिवार्य होगा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
बेगुसराय, अगस्त 19 -- भगवानपुर। सर्वोच्च न्यायालय व एससीएमसी के निर्देशों के आलोक में शिक्षा विभाग, बिहार सरकारने राज्य के सभी जिलों में कचड़ा अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू करने का आदेश जारी किया है।
आदेश की जानकारी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों में स्वच्छता आधारित जीवन शैली अपनाने, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और समुदाय में जन-जागरूकता विकसित करने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को पाठ्यचर्या और दैनिक गतिविधियों का हिस्सा बनाया जाय।
कार्यप्रणाली सभी राजकीय, राजकीयकृत, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को दैनिक कार्यप्रणाली, सह-शैक्षणिक गतिविधियों और परिसर की स्वच्छता व्यवस्था में समाहित किया जाए। प्रत्येक विद्यालय में गीले, सूखे, सैनिटरी एवं अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.