बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित स्थलों ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र करें। उन्होंने सभी स्कूली वाहनों की फिटनेस की सघन जांच कराने के सख्त निर्देश दिए तथा कहा कि मानकों के अनुरूप संचालित न पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने ऐसे वाहन चालकों, जिनके विरुद्ध तीन से चार बार बड़े चालान किए जा चुके हैं, उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। यह भी पढ़ें- हाईवे पर हादसे रोकने को प्रशासन ने कसी कमरसड़क सुरक्षा समिति की बैठक उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि बिना फिटनेस, बिना परमिट एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एम्बुलेंस सेवाओं की तत्परता एवं ...