मुरादाबाद, मार्च 7 -- कटघर सिंहमन हजारी क्षेत्र में स्थित शिव शक्ति मंदिर में कथा का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास आचार्य सुरेंद्र व्यास ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और सर्वशक्तिमान हैं। इनमें सभी सोलक कलाएं विद्यमान हैं। श्रीमद् भागवत का एक-एक शब्द स्वयं श्री कृष्ण के मुखार्विंद ने आया है। इसके श्रवण मात्र से श्री कृष्ण के साक्षात होने का अनुभव होता है। श्रीमद् भागवत मनुष्य को त्याग एवं वैराग्य की ओर ले जाकर भक्ति मार्ग पर अग्रसर कर देती है। व्यवस्था में हरजीत सिंह, प्रेमा नारायण, सुधीर सिंह, विजय सिंह, अनिल राघव, शकुंतला सिंह, बीना सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.