अमरोहा, मार्च 3 -- आर्य समाज के संयोजन में होलिकोत्सव पर सोमवार को 31 कुंडीय विश्व कल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य संजीव रूप व आर्य समाज के पुरोहित सोमेश शास्त्री मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अमरोहा नगर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन ने सभी से होली को मिलजुलकर मनाने का आह्वान किया। कहा कि अमरोहा अमन और भाईचारे की नगरी है। सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। आचार्य संजीव रूप ने होली पर अपने मन के मैल और दुर्गुणों को स्वाह करने का आह्वान किया। बताया कि होली एक प्रकार का यज्ञ ही है। इसमें अधिक से अधिक साम्रगी का प्रयोग करना चाहिए। इससे जहां वातावरण शुद्ध होता है वहीं आत्मिक शांति भी मिलती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आर्य समाज के मंत्री अभय आर्य ने काव्य रचनाओं के माध्यम से होली के महत्व को इंगित किया। विनय प्रकाश आर्य को आचार्य संजीव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.