अररिया, फरवरी 2 -- अररिया। कॉलेज के प्राचार्य और अर्थशास्त्री डॉ. राम दयाल पासवान ने कहा कि ये एक संतुलित और प्रोग्रेसिव बजट है। सभी सेक्टर को ध्यान में रख कर बजट बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ये एक रोजगारपरक और छोटे उद्यमियों के लिए लाभकारी बजट है। वहीं उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होने और कुछ अन्य कारणों से मध्यवर्ग खास कर नौकरीपेशा लोग बजट से निराश हैं। वहीं दूसरी तरफ अल शम्स मिल्लिया डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य और अर्थशास्त्री प्रो रकीब अहमद ने कहा कि यूं तो बजट में कुछ खास नहीं है, लेकिन कैंसर की 17 दवाओं के साथ अन्य सात गंभीर रोगों की दवाओं के सस्ते होने की घोषणा से राहत महसूस होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.