वाराणसी, मार्च 1 -- पिंडरा। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह निर्णय बाबातपुर स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय रविवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा ने लिया। डॉ वीरेंद्र ने कहाकि 2027 के चुनाव की रणनीति हम काम कर रहे हैं। उन्होंने पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं आदिवासियों को जोड़ने पर जोर दिया। संगठन के सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर को मजबूत करने की चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...