गिरडीह, मार्च 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रामनवमी पर सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित महिला अखाड़ा प्रदर्शन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों बालिकाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागी बालिकाओं ने लाठी, तलवारबाजी, समूह प्रदर्शन के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने बालिकाओं के साहस और ऊर्जा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन में मंदिर समिति के सदस्यों, डांस टीचर, मेकअप आर्टिस्ट, टीम हेड, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं समस्त सहयोगियों का महत्वपूर्...