कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। थानों से शांतिभंग में हुई कार्रवाई की सुनवाई एसीपी कोर्ट में होती है। एसीपी कोर्ट कचहरी से जितनी दूर होगी, वादकारी को उतनी ही अधिक फीस चुकानी होगी। ऐसे में अधिवक्ताओं ने कचहरी के पास ही सभी सभी सर्किल के एसीपी की कोर्ट स्थापित करने की मांग की है। अधिवक्ताओं की इस समस्या को पुलिस आयुक्त ने भी समझा और उनकी मांग पर अपनी सहमति जताई। पुलिस आयुक्त सभागार में अधिवक्ताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई समन्वय बैठक में कानपुर बार एसोसिएशन और दि लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने साफ किया कि वसूलीबाजी, भूमाफिया और अन्य संगठित अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें पुलिसकर्मी, अधिवक्ता शामिल पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.