भभुआ, जुलाई 29 -- शिक्षा विभाग ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं के प्रभावी उपयोग को लेकर जारी किया निर्देश कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रयोग आधारित शिक्षा देने की कवायद तेज प्रयोगशालाओं में निर्धारित संख्या और गुणवत्तापूर्ण उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता।

शिक्षा विभाग के निर्देश शिक्षा विभाग ने कैमूर में चयनित सभी सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में 15 दिनों में आदर्श विज्ञान प्रयोगशाला शुरू कराने का निर्देश जारी किया है। इसके अलावा माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी विज्ञान प्रयोगशालाओं के प्रभावी उपयोग को लेकर निर्देश दिया गया है। विभाग ने प्रधानाध्यापकों को संलग्न पत्र के साथ जारी सूची के अनुरूप आवश्यक उपकरण और सामग्री की उपलब्धता...