रांची, जून 27 -- रांची, संवाददाता। चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सीआईएनआई) झारखंड ने जी-सेफ प्लस परियोजना के तहत टेरे दे होम्स (टीडीएच) के सहयोग से मधुकम मैदान में शनिवार को 'रंग अनेक, सम्मान एक' प्राइड सेलिब्रेशन का आयोजन किया। उद्देश्य समाज में एलजीबीटीक्यूआईए प्लस समुदाय के प्रति सम्मान, स्वीकृति और समावेशन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में युवाओं, हितधारकों और समुदाय के प्रतिनिधियों सहित 160 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जागरुकता सत्र, पोस्टर प्रदर्शनी, प्राइड वॉक, फैशन वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पौधों में पानी देकर समानता का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने भेदभाव मिटाकर समावेशी समाज बनाने का संकल्प लिया। आयोजन में एसजे संगीता, जैस्मिन पुर्ती, आकांक्षा मिश्रा, गौरव कुमार और कनिका राजकमल की मुख्य भूमिका रही।

हिंदी हिन्...