सभी सफल प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को मिले ग्रेड पे का लाभ
बेगुसराय, मई 28 -- बेगूसराय। सत्र 2015-17 व 2018-19 में सभी सफल नियोजित शिक्षकों को वित्तीय लाभ व ग्रेड पे का लाभ देने की मांग टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक राजू सिंह ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक से की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि राज्य के लगभग 15 हजार नियोजित शिक्षकों ने डायट, बाइट व पीटीईसी में डीएलएड रेगुलर कोर्स से प्रशिक्षण पूर्ण किया। कहा कि हजारों शिक्षक केवल इस कारण वित्तीय लाभ से वंचित हैं क्योंकि वे किसी वाद में याची नहीं थे। समान योग्यता, समान सत्र व समान परीक्षा उत्तीर्णता के बाद भी केवल याची व गैर याची के आधार पर भेदभाव अनुचित है। यह भी पढ़ें- सभी सफल प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को मिले ग्रेड पे का लाभ प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.