संवाददाता, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश विधान मंडल बजट सत्र कल यानी 9 फरवरी (सोमवार) से शुरू होगा। इससे पहले रविवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री और नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने का अनुरोध करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें और इस पर स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को गति प्रदान करने के लिए सरकार का सहयोग करें। उन्होंने चेताया कि सदन के संचालन में कोई बाधा नहीं आए, सभी सदस्यों को इसका ध्यान रखना चाहिए। विधानसभा सत्र संचालन के संबंध में विधान भवन में आयोजित इस सर्वदलीय बैठक में नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। स्वस्थ चर्चा से प्रदेश ...