रांची, दिसम्बर 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने का निर्णय लिया है। मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों के सदर अस्पतालों में अनिवार्य रूप से चार-चार मोक्ष वाहन (शव वाहन) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को मोक्ष वाहन खरीदने का निर्देश दिया गया है। मोक्ष वाहन की खरीद पर लगभग 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विभाग को एक माह के भीतर सभी जिलों में मोक्ष वाहन उपलब्ध कराने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। ताकि, कठिन परिस्थिति में किसी भी राज्यवासियों को अपमानजनक या अमानवीय स्थिति का सामन नहीं करना पड़े। साजिश के तहत फैलाया गया झूठ स्वास्थ्य मंत्री ने चाईबासा की हालिया घटना पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह घटना स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.