प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चंदापुर के आदर्श शीतगृह में हुए हादसे के बाद मंगलवार को प्रदेश के राज्यमंत्री उद्यान विभाग दिनेश प्रताप सिंह प्रयागराज पहुंचे। मंत्री ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीतगृह का भवन देखकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक कर उन्हें इस घटना से सबक लेने को कहा। निर्देश दिया कि जिले में जितने भी शीतगृह संचालित हैं, सभी जगह सुरक्षा मानकों की जांच करें।मंत्री ने पुलिस आयुक्त जोंगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को घटना से सबक लेते हुए सभी संचालित शीतगृहों के मानक की जांच कर आख्या देने तथा जो भी कोल्ड स्टोर मानक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.