आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मछुआ कल्याण कोष से सार्वजनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की तरफ से 14.1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डेढ़ बीघा जमीन में भवन का निर्माण होगा। यहां लोग मांगलिक सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। जनपद के अधिकतर गांवों में सार्वजनिक भवन नहीं हैं। जिससे मांगलिक कार्यों समेत अन्य आयोजनों में दिक्कत आती है। लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है। लोगों को मांगलिक कार्यक्रम के लिए मैरिज हाल का सहारा लेना पड़ता है। इसे देखते हुए जनपद के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में मछुआ उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। सदर, मुबारकपुर, सगड़ी, मेंहनगर, लालगंज, दीदारगंज, फूलपुर-पवई, अतरौलिया, गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.