सभी विषयों में पारदर्शी विज्ञापन जारी करने की मांग
समस्तीपुर, अगस्त 2 -- समस्तीपुर। राजद विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री आलोक कुमार मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टीआरई-4 की भेजी गई अधियाचना को रोस्टर में कमी बताकर शिक्षा विभाग को वापस किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है l उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 32,388 शिक्षकों के पदों पर बहाली की घोषणा के बाद भी आधिकारिक विज्ञापन न आने से अभ्यर्थी परेशान हैं। उन्होंने मांग कि है कि सभी विषयों में सम्मानजनक पदों पर पारदर्शी विज्ञापन जारी हो, एकल परीक्षा हो और "वन कैंडिडेट वन रिजल्ट" नीति लागू की जाए। छात्रों ने मेहनत से तैयारी की है, अब और इंतजार नहीं सहा जाएगा। शिक्षा और रोजगार बिहार की प्राथमिकता होनी चाहिए। जल्द विज्ञापन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किया जाना चाहिए l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.