पटना, अप्रैल 30 -- राज्य सरकार विश्वविद्यालयों में कार्यरत महिलाकर्मियों का डाटा बेस तैयार करेगी। इसके तहत उनके स्वीकृत पद और उनमें से रिक्त पदों की जानकारी भी जुटायी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों से महिलाकर्मियों की जानकारी मांगी गयी है। दरअसल, उच्च शिक्षा विभाग का गठन हाल में ही किया गया है। लिहाजा, विभागीय स्तर पर कई तरह की पहल की जा रही है। इस समय विभाग के पास कई तरह के आंकड़ें अद्यतन नहीं हैं। उनमें पुरानी जानकारी ही उपलब्ध है। इसी क्रम में महिला कर्मियों की जानकारी भी संग्रहित की जा रही है। इस आंकड़े की उपलब्धता के बाद नियुक्ति की कार्रवाई की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर निकली वैकेंसी; 27 मई तक करें...