मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में पुराने विद्यार्थियों का अंकपत्र बदलकर एक जैसा कि जाएगा। लोकभवन के निर्देश पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अंकपत्रों को डिजीलॉकर के अनुरूप बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में वर्ष 2010 से 2023 तक के अंकपत्रों को नए स्वरूप में तैयार किया जाएगा। लोकभवन ने सभी विश्वविद्यालयों को डिग्रियों के भी डिजिटलाइजेशन का निर्देश दिया है।

अंकपत्रों के नए स्वरूप पर चर्चा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक जैसा अंकपत्र बनाने पर चर्चा के लिए हाल ही में सभी विश्वविद्यालयों के परीक्षा नियंत्रक और परीक्षा विभाग के अधिकारियों को लोकभवन बुलाया गया था। इस कार्यशाला में बीआरएबीयू से भी अधिकारी शामिल हुए थे। कार्यशाला में शामिल अधिकारियों ने बताया कि डिजीलॉकर...