सभी विभाग समन्वय के साथ करें काम
चाईबासा, अगस्त 21 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ किसान एवं ग्रामीण परिवार तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। इसलिए कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी जैसी गतिविधियों को जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएं। उन्होंने पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने, पात्र लाभुकों का चयन पारदर्शी तरीके से करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: छात्रवृत्ति एवं मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान के पात्र लाभुकों को समय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.