मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन का फायर सेफ्टी ऑडिट शनिवार को पूरा हो गया। इसकी रिपोर्ट एरिया मैनेजर रविशंकर महतो ने समस्तीपुर मुख्यालय को भेज दी है। सेफ्टी ऑडिट में मिली गड़बडियों पर सोमवार को बैठक कर डीआरएम इसपर निर्णय ले सकते हैं। डीआरएम के निर्देश पर दो दिन जंक्शन का सेफ्टी ऑडिट हुआ। रिपोर्ट में फॉयर सेफ्टी को लकर सुझाव दिए गए हैं। कहा गया है कि जंक्शन स्थित सभी विभागों में अग्निशमन यंत्र लगाए जाएंगे। साथ ही खुले और कटे बिजली तार भी अविलंब बदले जाएंगे।इधर, सूत्रों की माने तो सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया है कि जंक्शन के विभिन्न कार्यालयों में अग्निशमन यंत्र का रखरखाव ठीक नहीं है। अधिकांश जगहों पर अग्निशमन यंत्र जमीन पर रखा मिला, जो इसकी क्षमता को कम करता है। इसे लटकाकर रखना है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.