सभी विभागों को वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के आदेश
लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अनुपूरक बजट के बाद सभी विभागों को वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के आदेश वित्त विभाग ने दिए हैं। विभागों को कहा गया है कि वे अनुपूरक अनुदान की मांगों के मुताबिक बजट का प्रयोग करें।राज्य सरकार ने चार अगस्त को अनुपूरक मांगों का प्रस्ताव रखा था, जिसे विधानमंडल के दोनों सदनों में पांच अगस्त को पास किया गया था। दोनों सदनों के पास होने के बाद अब बजट को राज्यपाल की औपचारिक अनुमति मिल गई है, जिसके बाद आदेश जारी किए गए हैं। अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के पहले सभी विभागों को विभागीय योजनाओं के काम तेजी से निपटाने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। सरकार ने सभी विभागों को आदेश दिए हैं कि वे प्रस्तावित योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.