गया, जून 25 -- मगध विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. (डॉ.) दिलीप कुमार केशरी ने गुरुवार को मानविकी संकाय भवन स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों और शोधार्थियों से संवाद कर विभागों की शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विभागों में संचालित कक्षाओं, शोध गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति और कार्यालयी कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों को बेहतर समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने नियमित कक्षाओं के संचालन, स्वच्छ परिसर, अनुशासन और विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। निरीक्षण...